पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सियाचिन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

सियाचिन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | पलवलडोनर्स क्लब और शिवा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सियाचिन में शहीद हुए लांसनायक हनुमनथप्पा और अन्य सैनिकों को एसवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलवल डोनर्स क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लायन विकास मित्तल और शिवा फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान शिव कुमार गर्ग ने की। कार्यक्रम में सभी लोगों और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट मौन रखकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। साथ ही मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान श्रीवैश्य अग्रवाल सभा की महिला अध्यक्ष अल्पना मित्तल धर्मेंद्र मंगला के अलावा स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राए मौजूद थे। सरस्वती शिशु मंदिर न्यू कॉलोनी में भी लांसनायक हनुमनथप्पा और अन्य शहीद हुए सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा हुई। इसकी अध्यक्षता सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एलएस बंसल ने की। श्रद्धांजलि एसपी विरमानी, शकुंतला छाबड़ा, रेखा, सुजमा गुलाटी सहित अन्य स्टाफ सदस्यों छात्र-छात्राओं ने अर्पित की।

खबरें और भी हैं...