पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैराथन में देव सिंह डागर और चंचल पहले स्थान पर

मैराथन में देव सिंह डागर और चंचल पहले स्थान पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलवल | खेलएवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से बसंत पंचमी पर नेताजी सुभाषचंद बोस खेल स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें जिले के करीब 150 लड़के-लड़कियों ने हिस्सा लिया। जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार सैनी ने मैराथन दौड़ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। युवाओं में मैराथन दौड़ को लेकर उत्साह देखते ही बनता था। दौड़ पांच किलोमीटर की थी। इसलिए अंतिम राउंड तक कुछ ही युवा पहुंच पाए। मैराथन दौड़ में देव सिंह डागर ने पहला, मुकेश ने दूसरा योगेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों में चंचल पहले स्थान पर रही। इस मौके पर बॉलीवाल कोच भूषण, एथलेटिक्स कोच पवन कुमार लांबा, महेंद्र देशवाल, जोगेंद्र सिंह तेवतिया सहित शहर के अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...