‘चालान बुक मिल चुकी है, पॉलीथीन के चालान भी करो’
‘चालान बुक मिल चुकी है, पॉलीथीन के चालान भी करो’
सिटी रिपोर्टर | पंचकूला
मंगलवारको सेक्टर 1 स्थित डीसी ऑफिस में महीनेभर के काम का रिव्यू लिया और मंथली मीटिंग की। सभी डिपार्टमेंट्स के अफसर भी इस मीटिंग में शामिल हुए। डीसी ने कहा कि पॉलीथीन बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी डिपार्टमेंट्स के अफसरों को पहले ही कहा जा चुका है। जिले में बनी कमेटी के अधिकारियों को चालान बुक उपलब्ध करवाई गई तो चालान भी होने चाहिए। इसमें कोई भी लापरवाही बरती गई या इसमें किसी भी तरीके की कोई कम्प्लेंट आई तो खैर नहीं। यह कहना है डीसी मनदीप सिंह बराड़ का, जिन्होंने कुछ समय से सीएम विंडो पर शिकायतों के निपटारे के लिए और इसे बेहतर तरीके से ऑपरेट करने के लिए अफसरों को निर्देश भी दिए।
-विस्तृतपेज-2 पर