- Hindi News
- National
- हुडा हेडक्वार्टर ऑफिस का सेकंड फ्लोर तैयार, कुछ दिन में शिफ्ट होंगे डिपार्टमेंट्स
हुडा हेडक्वार्टर ऑफिस का सेकंड फ्लोर तैयार, कुछ दिन में शिफ्ट होंगे डिपार्टमेंट्स
हरियाणाअर्बन डवलपमेंट अथॉरिटी (हुडा) के हेड क्वार्टर ऑफिस का सेकंड फ्लोर बनकर तैयार हो चुका है। अब जल्द ही यहां डिपार्टमेंट्स को शिफ्ट किया जाएगा। इसके चलते यहां एक ही छत के तले कई विंग्स के अधिकारी बैठ सकेंगे। लिहाजा फाइल को इधर से उधर मूव करने के दौरान भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। असल में हरियाणा के सभी 21 जिलों में डेवलपमेंट करने का काम हुडा का है। हुडा सभी जिलों में अर्बन सेेक्टर्स को डेवलप कर रहा है। जिसके चलते कमर्शियल एरिया से लेकर रेजिडेंशियल, सभी प्लान के तहत बसाए जाते हैं। सेक्टर 6 स्थित हुडा हेडक्वार्टर ऑफिस से ही पूरे हरियाणा के प्लान को हरि झंडी मिलती है।
ये है प्लान| सेक्टरस्थित हुडा ऑफिस में पंचकूला इस्टेट ऑफिस बिल्डिंग और हुडा हेडक्वार्टर बिल्डिंग है। यहां पहली इमारत में ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर पंचकूला से रिलेटेड स्टाफ बैठता है। इसके बाकी बिल्डिंग में स्टेट की प्लानिंग टीम बैठती है। हुडा का प्लान है कि चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ऑफिस में दूसरी मंजिल बनाकर वहां बाकी स्टाफ को बैठाया जाए, जो इधर-उधर बैठा है। यानी इस मुख्य प्रशासक बिल्डिंग ऑफिस में और स्टाफ को बिठाया जाएगा। जिसमें प्लानिंग से जुड़े डीटीपी, एसटीपी, चीफ इंजीनियर, अकाउंट्स को यहां बिठाया जाएगा।
यहां से पूरे हरियाणा की प्लानिंग होती है। इस प्लानिंग किए जाने में अधिकारी दूसरी बिल्डिंग में होने पर देरी होती है। सबसे ज्यादा परेशानी अलॉटमेंट, अकाउंट्स और आईटी से होती है। इन तीनों डिपार्टमेंट्स के अफसर एक ही छत के नीचे बैठेंगे तो पब्लिक की परेशानी कम होगी।