मार्च तक पंचकूला में भेज दी जाएगी जरूरत के हिसाब से फोर्स: डीजीपी
पंचकूला | पिछलेलंबे अरसे से पंचकूला पुलिस पुलिस फोर्स की कमी से जूझ रही है। जल्द ही इस कमी को पूरा किया जाएगा। हरियाणा पुलिस के डीजीपी वाईपी सिंघल ने बताया कि हरियाणा पुलिस में एक्स सर्विसमैन की भर्ती की जा रही है। इनकी ट्रेनिंग पूरी होते ही जिले में लगाया जाना हैं। मार्च तक पंचकूला में भी स्टाफ भेज दिया जाएगा। शहर में ट्रैफिक को कंट्रोल करने और स्मूथ चलाने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस एक ओर जहां प्लान बना रही है। इस बारे में ट्रैफिक थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि शहर के ट्रैफिक लाइट्स प्वॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। शहर में भी नाकाबंदी की जा रही है। सुरेश कुमार ने बताया कि पंचकूला में तैनात पुलिसकर्मियों में जो कर्मी कमांडों कोर्स पूरा करने के बाद आए हैं उन्हें कमांडो टीम में शामिल किया गया है। इन्हें शहर के एंट्री-एक्जिट प्वॉइंट, मार्केट, लाइट प्वॉइंट पर गश्त करने और रुकने के लिए कहा गया हैं।