पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल में पार्किंग की नहीं मिली अप्रूवल

अस्पताल में पार्किंग की नहीं मिली अप्रूवल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनरलअस्पताल में पार्किंग की दिक्कत को दूर करने के लिए बैक साइड पर नई पार्किंग बनाई जानी है। इसके लिए हेल्थ डिपार्टमेंट ने एस्टीमेट भी तैयार किया और पीडब्ल्यूडी को भी पार्किंग बनाने के लिए लेटर लिखा। लेकिन पार्किंग का काम शुरू होने से पहले ही ठप होने लगा है। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ डीके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल के बैक साइड पर हेल्थ डिपार्टमेंट ने पार्किंग बनानी है। इसको बनाने के लिए उनके पास लेटर आया था। इसके लिए एस्टीमेट भी बनाया गया और अप्रूवल के लिए मीटिंग भी हुई। अभी तक अप्रूवल नहीं आई है। हेल्थ डिपार्टमेंट के अप्रूवल के बाद ही वह पार्किंग बनाने के काम के लिए टेंडर करेंगे। डिपार्टमेंट अभी बजट नहीं होने की बात कर रहा है।

मौजूदाहालात में सड़कों पर खड़ी होती हैंै गाड़ियां: अस्पतालमें मौजूदा हालात ये है कि रश ज्यादा होने से सड़कों पर गाड़ियां खड़ी हो रही है। रोजाना हजारों लोग इलाज करवाने के लिए आते है। पार्किंग की पुख्ता सुविधा नहीं मिलने से परेशान होना पड़ता है। अस्पताल परिसर में पार्किंग के साथ इमरजेंसी जाने वाले ब्लाक की सड़क पर भी लंबी लाइनों में गाड़ियां पार्क होती हैंै।

खबरें और भी हैं...