पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्ट्रे डॉग्स लावारिस मवेशियों से परेशान है शहर के लोग

स्ट्रे डॉग्स-लावारिस मवेशियों से परेशान है शहर के लोग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके लोग स्ट्रे डॉग्स और लावारिस मवेशियों से परेशान हैं। सेक्टर 7 में रहने वाले आरडब्ल्यूए सदस्य एमएल सचदेवा ने बताया कि शहर में रात के वक्त आवारा पशुओं के कारण सडक हादसों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।

शहर में रात के वक्त सेक्टर 7, 9, 4, 19, 25 और इसके साथ लगने वाले सेक्टरों में भी रात को सड़कों पर आवारा पशुओं के झुंड के कारण सड़क हादसों का डर बना रहता है। इसके साथ ही नेशनल हाईवे पर भी आवारा पशुओं के झुंड घूमते फिरते रहते हैं, जोकि सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। इससे पहले भी यहां आवारा पशुओं से कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

बाइकऔर स्कूटर सवार हो रहे हादशे का शिकार: सेक्टर15 के एसके नैय्यर ने बताया कि उनके एरिये में भी लोग इनसे काफी परेशान हैं। कई बार तो बाइक और स्कूटर पर सवार कई लोग लावारिस पशुओं से टकराकर घायल हो चुके हैं। इन जगहों पर आवारा पशुओं के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से जिला प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं, इन पशुओं की ओर ही नगर निगम भी ध्यान नहीं दे रहा है।

प्रशासन और नगर निगम भी नहीं ले रहा एक्शन

सेक्टर12 के दलीप कत्याल ने बताया कि इस बारे में प्रशासन और निगम को ठोस कदम उठाना चाहिए, ताकि रात के वक्त सडकों पर इन आवारा पशुओं के कारण होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके। इतना ही नहीं, शहर में आवारा पशुओं के झुंड गंदगी के ढेरों पर भी मंडराते हुए अक्सर देखे जा सकते हैं। प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि शहर में लोगों की परेशानी को हल किया जा सके।

खबरें और भी हैं...