एन्क्रोचमेंट से बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या
पंचकूला | सेक्टर9 में टूटी सड़कों से लेकर सुरक्षा बंदोबस्त, मार्केट में एन्क्रोचमेंट, बरसात के पानी की निकासी से लेकर अन्य सुविधाओं का बंदोबस्त नहीं है। कुछ समय पहले सेक्टर के लोगों की परेशानी को हल करने के लिए डीसी को कई बार शिकायत दी है। जिन्हें हल करने के लिए डीसी ने संबंधित विभाग को निर्देश भी दे दिए थे। सेक्टर के लोगों को कहना है कि अभी तक कोई भी सुधार सेक्टर में देखने को नहीं मिल पाया है। लोगों का कहना है कि रात को पुलिस गश्त नहीं और स्ट्रीट लाइट्स जलती नहीं।