पार्किंग में नहीं सुरक्षा इंतजाम
जनरल अस्पताल में पिछले कुछ दिन पहले ही पार्किंग का नया ठेका किया गया। जिसके बाद यहां पुराने ठेकेदार ने अपना ठेका छोड़ दिया। अभी तक पिछले तीन दिन से अस्पताल में पार्किंग में खड़े होने वाले वाहन राम भरोसे हैं। अगर देखा जाए तो यहां पिछले हफ्ते ही एक मोटर साइकिल चोरी होने की वारदात सामने आई थी। जिसमें युवक ने आरोप लगाया था कि पार्किंग की पर्ची कटवाने के बावजूद पार्किंग से उसका मोटर साइकिल चोरी हो गया। इसके बाद उसने पुलिस को भी सूचना दी थी।
वहीं, अब तो नए ठेकेदार ने भी पार्किंग का काम नहीं संभाला, जिससे अगर अब कोई गाड़ी चोरी होती हे तो उसका कौन जिम्मेदार होगा।
अस्पताल की पार्किंग का कुछ दिन पहले ही ठेका हुआ है। पुराने ठेकेदार ने बुधवार को ही पार्किंग का ठेका छोड़ दिया था। जिसके बाद नए ठेकेदार ने पार्किंग को संभालना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, पिछले दो दिन से पार्किंग में कोई ठेकेदार नहीं है।
अब नए ठेकेदार ने भी अभी तक 25 प्रतिशत ही पैसा जमा करवाया है। कुछ ही दिनों में पूरा पैसा जमा होने के बाद उसे यहां काम करने के लिए भी बोला जाएगा। ताकि लोगों के वाहनों की सेफ्टी की जा सके।