पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चैत्र नवरात्र में सुरक्षा के लिए बढ़ाई जाएगी फोर्स

चैत्र नवरात्र में सुरक्षा के लिए बढ़ाई जाएगी फोर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
400वें नवरात्र की तैयारियां में सुरक्षा से लेकर सभी तरह के इंतजामों को लेकर हुई मीटिंग

माता मनसा देवी मंदिर

मनसा देवी मंदिर के 200 साल पूरे होने पर चैत्र में होने वाले 400वें नवरात्रे के मौके पर महाहवन के आयोजन को लेकर श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मीटिंग आयोजित हुई। जिसमें बोर्ड के मुख्य प्रशासक डीसी ने तैयारियों के इंतजामात को लेकर सभी अधिकारियों से मीटिंग की। डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने बताया कि कि चैत्र नवरात्रे के मौके पर देश के कई वीवीआईपीज के सकते हैं। एेसे में उनकी सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम में शरीक होने तक के पूरे इंतजामात को लेकर बोर्ड के अधिकारी सदस्यों के साथ विचार किया गया। सामान्य तौर पर नवरात्र में 7-8 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक हजार पुलिस बलों की ड्यूटी लगाई जाती हैं। वहीं, महाहवन के अष्टमी, नवमीं दसवीं के मौके पर पुलिस बलों की संख्या को बढ़ाए जाने पर विचार किया गया। बोर्ड के सीईओ वी जी गोयल ने बताया कि तैयारियों को लेकर ये पहली मीटिंग थी। आने वाले दिनों में भी महाहवन को लेकर मीटिंग आयोजित किए जाएंगे ताकि कार्यक्रम में किसी भी एंगल से कोई चूक रह जाए।

मीटिंग में महाहवन के मौके पर वीवीआईपीज के शहर में आने से लेकर उनके कार्यक्रम में शरीक होने तक के समय पर सुरक्षा उसके लिए किए जाने वाले इंतजामात पर विचार किया गया। महाहवन के दौरान पुलिस बल की संख्या पर विचार किया गया। 400वें नवरात्र के आयोजन की तैयारियों को लेकर अगले हफ्ते भी बोर्ड की मीटिंग होगी।

2016 के 400वें चैत्र नवरात्रे के अष्टमी के दिन 200 साल पूरा होना है। अप्रैल महीने के 14 तारीख यानि कि वीरवार को चैत्र नवरात्रे की अष्टमी है और इसी दिन मंदिर का 200 साल पूरा हुआ है। महाहवन के लिए मंदिर बोर्ड की और से तैयारियां अभी से की जा रही है। चैत्र नवरात्र के 9 दिनों में 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...