पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्क में तार टच होते ही डॉग करंट लगने से तड़प उठा, लोगों ने बचाया

पार्क में तार टच होते ही डॉग करंट लगने से तड़प उठा, लोगों ने बचाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की ज्यादातर मार्केट्स और पार्कों में तारों खुले ज्वॉइंट से हादसों का डर

टपायरी पार्क, सेक्टर 6 में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने अचानक नंगी तारों को मुंह में डाल लिया। करंट लगने पर वह कुत्ता तड़प उठा। उसे देखकर दो अन्य कुत्ते में जोर जोर से भौंकने लगे। पार्क में सैर कर रहे लोगों ने लकड़ी की मदद से इस कुत्ते को नंगी तारों से बचाया।

ये हादसा पार्क में सैर कर रहे लोगों या बच्चों के साथ भी हो सकता था। शहर के बड़े पार्कों मार्केटों की देखरेख का जिम्मा हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट के पास हैं। हुडा के इम्प्लाॅइज शहर के लोगों की सेफ्टी को लेकर कितना गंभीर है। इसका अंदाजा जगह जगह नंगी पड़ी तारों को देखकर लगाया जा सकता है। पार्क हो या मार्केट।

कई जगह नंगी तारें देखी जा सकती है। तारों के जोड़ लगाकर इन पर टेप तक लगाने का कष्ट नहीं किया जाता है। जिन लोगों ने डॉग की जान बचाई उनका कहना है कि लगता है हुडा के इम्प्लॉइज किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। किसी इंसान के साथ करंट लगने से कोई हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा।

सेक्टर-20 की मार्केट में तो तारों का जाल बिछा है। ये तारें काफी नीचे होने के कारण कोई भी इन्हें आसानी से छू सकता है। लोगों के पैदल चलने के लिए बने रास्ते पर मार्केट में जगह जगह बिजली की तारें लटक रही है। दुकानदारों का कहना है कि हुडा के अफसरों को कई बार शिकायत के बावजूद तारों का जाल मार्केट में ज्यों का त्यों बरकरार है। ये मार्केट की खूबसूरती भी बिगाड़ रहा है और हादसों को भी न्यौता दे रहा है। बारिश के दिनों में इन तारों से कई बार स्पार्किंग भी हो चुकी है।

^अगर पार्कों में कहीं नंगी तारें हैं तो इन्हें ठीक कराया जाएगा। भविष्य में सुनिश्चित किया जाएगा कि तारें ठीक करने के बाद उन्हें टेप से अच्छी तरह ढक दिया जाए ताकि कोई हादसा हो। संजीव वर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर, हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी

^मार्केट में हर तरफ तारों का जाल बिछा है। ये तारें इस तरह लटक रही है कि कोई भी इन्हें छू सकता है। बारिश के दिनों में अकसर इन तारों से स्पार्किंग भी होती है। हुडा के कई अफसरों को शिकायतें करने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा। मार्केट में रोजाना सैकड़ों कस्टमर आते हैं। मार्केट में जगह जगह लटक रही ये तारें मार्केट की ब्यूटी पर भी बदनुमा दाग है। सुरिंद्रकाठपाल, अध्यक्ष, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 20

^हम सेक्टर में सैर कर रहे थे। अचानक कुत्ते भौंकने लगे। पता चला कि एक कुत्ते ने नंगी पड़ी तार को मुंह में डाल लिया था जिससे उसे करंट लग गया। ये हादसा पार्क में सैर करने वाले सीनियर सिटीजंस और बच्चों के साथ भी हो सकता है। हुडा अफसरों को बिजली की तारें लगाने वाले इम्प्लाॅइज को अपना काम सही ढंग से करने के निर्देश देने चाहिए ताकि किसी के साथ इन नंगी तारों की वजह से करंट लगने का हादसा हो। कुलदीपचितकारा, ट्रेडर

{मौके पर मौजूद लोग बोले-लगता है हुडा को बड़े हादसे का इंतजार है

खबरें और भी हैं...