शहर में सफाई व्यवस्था खस्ता, जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढेर
पंचकूला| शहरमें सफाई अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अभी भी जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। लाेगों के घरों के बाहर अौर शहर कि मािर्कटों में भी इसे देखा जा रहा है। निगम हुडा तो अपनी तरफ से कोशिश कर रहा है लेकिन लाेगों में इसके लिए जागरूकता होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन को अहम कदम उठाने चाहिए। ताकि लाेगों को जागरूक कर शहर में सफाई बनाई जा सके। शहर में एक ओर साफ सफाई की जा रही है तो कहीं पर कूड़ा कर्कट फैल हुआ है। इससे लोग काफी परेशान है। प्रशासन को जगह जगह बने डंपिंग ग्राउंड से निजात दिलाने के लिए रूटीन में अभियान की तरह काम करना चाहिए।