सकेतड़ी के बाद अस्पताल में मारपीट करने वाले दोनों गुटों पर मामला दर्ज
सकेतड़ी के बाद अस्पताल में मारपीट करने वाले दोनों गुटों पर मामला दर्ज
क्राइमरिपोर्टर| पंचकूला
शुक्रवार को सकेतड़ी और उसके बाद सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में मारपीट करने और तोड़फोड़ करने वाले दोनों गुटों पर एमडीसी पुलिस थाने में मारपीट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। लेकिन पुलिस ने अभी किसी को गिरफ्तार तो नहीं किया है, आरोपियों की पहचान की जा रही है। एमडीसी थाना प्रभारी राजेश कुमारी ने बताया कि इस बारे में रात को ही घायलों से बातचीत की गई थी। यहां दोनों गुटों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की है। इसके चलते दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें दोनों गुटों पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं दूसरी ओर जनरल अस्पताल में तोड़फोड़ करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहंुचने के चलते के अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर यहां सेक्टर-5 थाना स्टॉफ कार्रवाई करेगा। इसके लिए अस्पताल में सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। वहीं घायलों के बयानों को भी लिया जा रहा है। इस बारे में जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाएगा।