पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरवाला से पंचकूला आने के लिए रोडवेज की बसें हैं कम

बरवाला से पंचकूला आने के लिए रोडवेज की बसें हैं कम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिस हो रही हैं क्लासेस। हाे रही है घर पहुंचने में देरी। नहीं मिल रही है प्रॉपर बस सुविधा। ये हालत है बरवाला के पास के श्री राम कॉलेज के पास बने बस स्टाॅप की। रोजाना बस के जरिए सैकड़ों लाेग पंचकूला से बरवाला तक का सफर करते हैं। लेकिन वापसी के समय यह सुविधा लोगों को ठीक से नहीं मिल पा रही हैं। यह कहना है उन लोगों को जो राेज काम करने या पढ़ने के लिए पंचकूला अौर बरवाला आते जाते हंै। बस स्टाॅप पर बसों का काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है, पर बस नही मिलती। कई बार तो स्टाॅप पर बस रुकती ही नहीं। इसके कारण बच्चाें और लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है। कई बार बच्चाें और लोगों को लगभग 4 िकलोमीटर का पैदल चल के बरवाला तक आना पडता है। ताकि वे अपने काम पर जा सकें। कई बार आॅटो के लिए अलग से पैसे खर्चने पड़ते हंै 6 महीने के बस पास के बावजूद अलग से 800 से 1000 खर्च हो जाते हैं। प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए इस बारे में।

बसें रुकती नहीं

^रोजशाम को क्लासेस खत्म हाेने के बाद काफी देर तक बस नहीं मिलती। इसकी वजह से घर पहुंचने में देरी हो जाती है। कई बार तो रात के 8 बज जाते है। शाम के समय बस कई बार बिना स्टॉप पर रुके चली जाती है। जिसकी वजहा से कई बार तो बरवाला तक अॉटो में जाना पड़ता है तब कहीं जा कर बस मिलती है। -मनोजकुमार

मिस हो जाते लेक्चर

^गांवमौली से गवर्नमेंट कॉलेज जाने के लिए घर से 1 घटें पहले निकलने के बावजूद कॉलेज टाइम पर नहीं पहुंच पाता, जिसके कारण लैक्चर िमस हो जाते है वापसी के समय भी इसी प्रकार की दिक्कत होती है। ट्रांसपाेर्ट अथॉरिटी को चाहिए कि जल्द इस पर कार्यवाही करें तािक किसी प्रकार िक परेशानी हो और समय मुताबिक सभी के काम हो सकें। -रजनी

खबरें और भी हैं...