पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिनभर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी

दिनभर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-16/17 की डिवाइडिंग रोड पर हुडा ने पानी की लीकेज के लिए की खुदाई

लापरवाही

बीच सड़क मलबा, पूरा दिन ब्लॉक रही सड़क

पानी की लीकेज को ठीक करना लोगों की समस्या का सबब बन गया। लीकेज के दौरान की गई खुदाई से निकली मिट्टी को सड़क के बीचोंेबीच डाल दिया गया जिसकी वजह से पूरे दिन रास्ता बंद रहा। शनिवार को सेक्टर 16/17 की डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर 16 की ओर से पानी की लीकेज को ठीक किए जाने के लिए हुडा की ओर से खुदाई की गई थी। खुदाई में निकले मिट्टी के मलबे को सड़क के बीचों बीच डालकर सड़क को बंद कर दिया गया। इसकी वजह से करीब सेक्टर 8/16 की चौक से लेकर लेबर चौक तक जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। शाम करीब 5 बजे सड़क के बीचोंबीच पड़े मलबे को हटाया गया। रोजाना उस सड़क से सैकड़ों गाड़ियां चंडीगढ़ से पंचकूला पंचकूला से चंडीगढ़ के लिए जाती हैं। ऐसे में सभी गाड़ी चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।

स्थानीय पार्षद भावना गुप्ता ने बताया कि हुडा की ओर से पानी की लीकेज को ठीक करने के लिए खुदाई की गई थी। जिसे शाम करीब 6 बजे बंद ठीक कर सड़क पर पड़े मिट्टी के मलबे को हटा दिया गया।

सेक्टर 12ए के रैली गांव के गुरध्यान सिंह ने बताया कि गांव की पार्किंग एरिया में कूड़ा जमा होने की वजह से लोग पार्किंग का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। पार्किंग

एरिया में कूड़ों का ढेर होने की वजह से लोग मजबूरन अपनी गाड़ी सड़कों मार्केट्स में पार्क कर रहे। गुरध्यान ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी सफाई कर्मियों को कई बार इस संदर्भ में कहे जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम के पास है। हैरानी की बात यह है कि पार्किंग की सफाई नहीं होने की वजह से आखिरकार लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

खबरें और भी हैं...