खाली प्लॉट्स से आसपास रहने वाले लोग परेशान
घग्गरपार सेक्टर्स में खाली प्लॉटों के आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। आलम यह है कि यहां जिन प्लॉटों में पानी खड़ा होता है, उनके साथ लगते मकानों या निर्मार्णों की दीवारों में जहां सीलन रही हैं। कुछ की दीवारों को नुकसान भी हो रहा है। इसके बारें में अब सेक्टर-26,27 में रहने वाले लोगों ने हुडा के अधिकारियेंा को शिकायतें भी दी हैं। शिकायतों में नरेंद्र राणा ने बताया कि सेक्टर-26 में बनाए गए पॉलीक्लीनिक के साथ की दिवार के साथ पिछले कई दिनों से पानी रहा हैं। यहां हुडा ने इस बारें सोचा ही नहीं हैं। इस बारे में कई बार हुडा के अधिकारियों को शिकायतें दी गई हैं। यही नहीं यहां जहां भी खाली प्लॉट पड़े हैं। उनमें एक कुछ में तो बहुत ज्यादा बडी बडी घास उग गई है। वहीं दूसरी ओर उनमें बारिश के दौरान पानी खडा हो जाता है। इसके चलते आसपास के लोगों के घरों में सांप अन्य जहरीले जीव जंतु जाते हैं। वहीं दूसरी ओर सीलन भी जाती है। इस बारे में सेक्टर २७ में रहने वाले नरेश पंडित ने बताया कि हुडा के अधिकारियों को इस बारे में खुद खयाल रखना होगा। क्योंकि लोगों की ओर से उन्हें सर्विस और प्लॉट के लिए पेमेंट दी जाती हैं। इस बारें में सीएम विंडों से लेकर हुडा के अधिकारियों को शिकायतें दी गई है।