धारा 370 की समाप्ति के लिए राजी पर ही पीडीपी काे समर्थन दे बीजेपी
पंचकूला | एंटीटेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य का कहना है कि डेविड हेडली के मुंबई कोर्ट में लश्कर-ए-तोयबा आईएसआई के बीच सांठ-गांठ और मुंबई धमाके का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तोयबा के प्रमुख हाफ़िज़ सईद को बताने के बयान के बाद भारत को पाकिस्तान से तमाम व्यापारिक रिश्ते-नाते खत्म कर देने चाहिए। शांडिल्य ने कहा की प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिख कर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति के लिए राजी होने पर ही पीडीपी को सरकार बनाने के लिए भाजपा के समर्थन देने की मांग की गई है। धारा 370 खत्म होने के बाद ही कश्मीर सही मायनो में आज़ाद होगा।