पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 28 को लॉन्च होगा हुडा का मोबाइल एप

28 को लॉन्च होगा हुडा का मोबाइल एप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहलेनगर निगम, फिर जिला प्रशासन और अब हुडा मोबाइल एप लॉन्च करने की तैयारी में है। 28 फरवरी को हुडा मोबाइल एप लॉन्च करेगा, जिसका फायदा मोबाइल यूज करने वाले हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। लोग घर बैठे ही मोबाइल के माध्यम से अपने पानी के बिल जमा करवा सकें।

साथ ही लोग पानी सीवरेज कनेक्शन के लिए मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन एप्लाई कर सकेंगे। यही नहीं, अगर किसी प्लॉट से संबंधित फाइल का स्टेटस जानना हो तो यह सुविधा भी मोबाइल एप पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा हुडा के प्लॉट्स की ऑक्शन की जानकारी भी मोबाइल एप के माध्यम से मिल सकेगी। किसी प्रॉपर्टी के लिए बोली भी लगा सकेंगे और ऑनलाइन बुकिंग भी मोबाइल एप के माध्यम से की जा सकेगी। शहर में हुडा के अधीन आने वाले पार्क कम्युनिटी सेंटर भी मोबाइल एप के माध्यम से बुक करवा सकेंगे। सबसे अहम मुद्दा यह है कि हुडा से संबंधित किसी तरह की शिकायत लोग इस एप के माध्यम से हुडा के अफसरों को कर सकेंगे और उनको दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

यही नहीं, अगर कोई अफसर काम नहीं कर रहा है तो उसके सीनियर अफसर को भी लोग एप के माध्यम से उसकी शिकायत कर सकेंगे। यानी, यह कहा जा सकता है कि मोबाइल एप के माध्यम से लोग हुडा से जुड़ी सभी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।

रिस्पॉन्स मिलने पर पूरे हरियाणा में किया जाएगा लॉन्च

हुडाकी आईटी विंग द्वारा मोबाइल एप पायलट प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा के तीन शहरों में लॉन्च किया जा रहा है। एप के बेहतर रिस्पॉन्स मिलने के बाद इसे राज्य के बाकी जिलों में भी लागू किया जाएगा ताकि हुडा के सभी उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिल सके। फिलहाल मोबाइल एप की लॉन्चिंग पंचकूला, फरीदाबाद और गुड़गांव में की जा रही है। इसके लिए एप का डिजाइन तैयार किया जा चुका है। इससे पहले पंचकूला में नगर निगम जिला प्रशासन की ओर से मोबाइल एप लॉन्च किए जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...