गवर्नर को किया ट्वीट, आरयूबी बनाने की मांग
सेक्टर-19रेलवे फाटक के स्थान पर आरओबी बनाए जाने को लेकर अब लोगों ने गवर्नर को भी ट्वीट करना शुरू कर दिया है। ट्वीट में लोग गवर्नर से आरयूबी के लिए सरकार को जल्द से जल्द जमीन मुहैया करवाए जाने के लिए मांग कर रहे हैं। सेक्टर 12 आरडब्ल्यूए के प्रेसिडेंट राकेश अग्रवाल ने गवर्नर कप्तान सिंह सोलंकी को ट्वीट किया। अग्रवाल ने गवर्नर से आरयूबी के लिए जमीन जल्द मुहैया करवाने की मांग की है। इस पर गवर्नर ने अग्रवाल को मामले पर विचार किए जाने का जवाब मिला। दरअसल फाटक पर आरयूबी बनाए जाने को लेकर शहर के लोगों द्वारा मांग की जा रही है।