प्रमाण पत्र बनवाने के लिए इंग्लिश में छपे फॉर्म मिलेंगे
पंचकूला | सीनियरसिटीजंस के प्रमाण पत्र के लिए प्रशासन की ओर से जारी किए गए फॉर्म को लेकर वीरवार को लोक सर्वहितकारी सोसायटी के सदस्यों ने डीसी से मुलाकात की। उन्होंने डीसी से प्रमाण पत्र के लिए जारी किए गए फॉर्म इंग्लिश में भी लोगों को उपलब्ध करवाने की मांग की। इस पर डीसी ने तुरंत डिस्ट्रिक्ट सोशल वेलफेयर ऑफिसर को मामले में कार्रवाई करने के लिए आदेश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारी को साेमवार से फॉर्म का अंग्रेजी संस्करण लोगों को मुहैया करवाना निश्चित करने को कहा। दरअसल डीसी ऑफिस के ई-दिशा में सीनियर सिटीजंस का प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए सिर्फ हिंदी में ही फॉर्म दिए जा रहे हैं। इसकी वजह से कई लोगों को फॉर्म भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रमाण पत्र के फॉर्म इंग्लिश में भी उपलब्ध करवाने की मांग की। डीसी के समक्ष फॉर्म को अटेस्ट करवाने के लिए गजेटेड ऑफिसर की अप्रूवल की सुविधा भी दिए जाने की मांग की। डीसी ने इस मामले में भी संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने को कहा।