पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माता के चित्र वाला 5 रुपए का सिक्का होगा लॉन्च

माता के चित्र वाला 5 रुपए का सिक्का होगा लॉन्च

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम राष्ट्रपति को भेजेंगे न्यौता

चैत्रनवरात्र में अष्टमी के दिन माता मनसा देवी के 200 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से सिक्का स्टाम्प टिकट लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। सिक्का लॉन्च करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को लेटर लिख अनुमति मांगी गई है। बोर्ड के सीईओ वीजी गोयल ने बताया कि वैष्णो देवी के तर्ज पर माता मनसा देवी का 5 रुपए का सिक्का लॉन्च किए जाने की तैयारी की जा रही है। सिक्के में एक तरफ 5 छपा होगा और दूसरी तरफ माता का चित्र होगा।

चैत्र नवरात्र में होने वाले महाहवन के लिए बोर्ड की ओर से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। 9 दिन तक चलने वाले इस हवन यज्ञ में देश से करीब 50 महाविद्वानों को आमंत्रित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति डाले जाने की बात चल रही है।

वीजी गोयल ने बताया कि मंदिर के इतिहास के आधार पर निकले आंकड़े के मुताबिक 2016 के चैत्र नवरात्र में अष्टमी के दिन 200 साल पूरे होंगे। अप्रैल महीने के 14 तारीख यानि कि वीरवार को चैत्र नवरात्र की अष्टमी है और इसी दिन मंदिर के 200 साल पूरे होंगे। इस अवसर एक महाहवन कराया जाएगा, जिसके लिए मंदिर बोर्ड की और से तैयारियां अभी से की जा रही हैं। इसके लिए पूरे माता मनसा देवी मंदिर समेत सभी मंदिरों को फूल वाटिका में बदला जाएगा। रोजाना 10 से 12 लाख रुपए के फूलों से मंदिर को सजाया जाएगा।

बोर्ड की ओर से 5 रुपए का स्टाम्प जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए भारतीय डाक विभाग को लेटर लिख उनसे अनुमति मांगी गई है। बोर्ड के सीईओ ने बताया कि 5 रुपए की स्टाम्प पर माता मनसा देवी की फोटो होगी, जिसे 200 साल पूरे होने पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि से जारी करवाया जाने की प्लानिंग है।

अप्रैल में 200 साल का होगा मां का मंदिर।

खबरें और भी हैं...