सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में मिनी मैराथन, 250 ने किया हिस्सा
पंचकूला | खेलविभाग की ओर से बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में ताऊ देवीलाल खेल परिसर में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया, जिसमें करीब 250 खिलाड़ियों और स्टूडेंट्स ने भाग लिया। वालीबाॅल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अर्जुन अवाॅर्डी अमीर सिंह ने इस मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला खेल अधिकारी डीके राणा ने बताया कि इस 3 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ मं जिला पंचकूला के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी, स्कूली बच्चे आर्मी के जवानों ने भाग लिया।