लंबे समय से बीमारी के चलते सुनीता दिसोदिया की मौत, अंतिम संस्कार आज
पंचकूला | सेक्टर२१ में रहने वाले और हरियाणा के पूर्व एडिशनल चीफ सेक्रेटरी एचसी दिसोदिया की प|ी सुनीता दिसोदिया का शुक्रवार को देहांत हो गया। सुनीता (६३) पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। जिसके चलते इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। एचसी दिसोदिया की बेटी हरियाणा की एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर हैं, तो वहीं उनके बेटे हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर करीब बजे यहां मनीमाजरा के श्मशान घाट में किया जाएगा।