पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पार्किंग की सुविधा बढ़ेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेसमेंट वन: फर्श पर पिलर बनाने का काम तेज

सेक्टर1 स्थित डीसी ऑफिस के सामने बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग में शुक्रवार को एक ओर बेसमेंट टू की फर्श पर पिलर की करीब तीन दर्जन पिलरों की ढलाई के लिए काम किया जा रहा था। वहीं, दूसरी ओर बेसमेंट वन की फर्श पर पिलरों की ढलाई का काम किया जा रहा रहा। इसके अलावा पार्किंग के खाली जगहों पर खुदाई का काम किया गया। बेसमेंट टू की फर्श पर करीब तीन दर्जन में से 14 पिलरों की ढलाई के लिए ढ़ांचा तैयार किया जा रहा है। बाकी पिलरों का ढ़ांचा तैयार कर उसकी ढलाई की जा रही थी। दरअसल डीसी ऑफिस कोर्ट में आने वाले सैकड़ों लोगों को आम दिनों की अपेक्षा बारिश के दिनों में पार्किंग की समस्या होने की वजह से मल्टी लेवल पार्किंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया।

21 महीने होगी डेड लाइन

पीडब्ल्यूडीद्वारा डेड लाइन भी िदया गया है। जिस एजेंसी या फिर कॉन्ट्रैक्टर द्वारा पार्किंग का काम किया जाएगा उसे 21 महीने मंे काम को कंप्लीट करना पड़ेगा। अप्रैल 2017 से पहले मल्टीलेवल पार्किंग की बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाने की संभावना है।

1850 स्क्वेयर मीटर में बन रही पार्किंग

एकएकड़ में बनने वाले मल्टीलेवल पार्किंग की बिल्डिंग में में पार्किंग के लिए तीन फ्लोर्स बनाए जाएंगे. तीनों फ्लोर्स पर करीब 500 कार-जीप एक साथ पार्क हो सकेंगी। पार्किंग बनाने की प्लानिंग चीफ आर्किटेक्ट ऑफिस हरियाणा ने की है। पार्किंग की बिल्डिंग में तीन मंजिल दो बेसमेंट के फ्लोर्स बनाए जाएंगे। इसमें दो मंजिलें बेसमेंट में और एक मंजिल ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनाई जाएगी। बाकी ऊपर के तीन फ्लोर पर ऑफिस को शिफ्ट किया जाएगा। कुल पार्किंग एरिया 1850 स्कवेयर मीटर है। इसमें करीब 500कारें/जीपें खड़ी हो सकेंगी।

खबरें और भी हैं...