पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं के लिए छोटू राम प्रेरणा थे: चौटाला

युवाओं के लिए छोटू राम प्रेरणा थे: चौटाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-6स्थित जाट धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला और अंबाला से सांसद रतनलाल कटारिया मौजूद रहे। इस मौके पर हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि छोटूराम ने समाज के उत्थान में काम किए हैं। युवाओं को उनके दिखाये मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने किसी एक समाज के होकर सभी समाजिक मुद्दों पर काम किया। शुक्रवार को जाट सभा चंडीगढ़/पंचकूला की ओर से बसंत पंचमी और छोटूराम की 135वीं जयंती के मौके पर कार्यक्रम हुआ। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि लोगों को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। ताकि समाज में सुधार हो सके। वहीं हिसार से संासद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि युवाओं के लिए वो एक प्रेरणा थे। जिस से युवा अपने जीवन को ओर आगे ले जा सकते हैं।

छोटू राम ने जिस फाइल पर आखिरी साइन किए थे वो भाखड़ा नगल डैम की थी। इस लिए हमें उस डैम का स्टैच्यू भी उनकी याद में बनवाना चाहिए। वहीं इस मौके पर रिटायर्ड आरएस मलिक विशेष अतिथि थे। इस मौके पर सभा के प्रधान और हरियाणा के एक्स डीजीपी डाॅ. एमएस मलिक के साथ साथ भाजपा नेता कृष्ण कुमार ढुल्ल भी मौजूद थे।

स्वास्थ्यमंत्री विज ने लोगों को छाेटू राम की बताए मार्ग पर चलने का आवाह्न किया।

खबरें और भी हैं...