इनेलो पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने पर स्वागत किया
बरवालाब्लॉक के बतौड़ गांव में शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल के कई कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कार्यक्रम में पंचकूला के विधायक ज्ञान चन्द गुप्ता ने उनका भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। बल सिंह राणा और हरिन्द्र मलिक भी मौजूद थे। बीजेपी में शामिल होने पर पटके और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर लाभ सिंह, रोनकी राम, राजबीर राणा, सुरेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, लज्जा राम, जसवीर सिंह आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।