अनुशासन में रहकर ही मिलती है सफलता
श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बरवाला में 4IQ कैरियर सक्सेस सीरिज का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में 4IQ प्रैक्टिस के संस्थापक कंवल बिन्दुसार एवं मेंटर कुमारी मायरा यादव ने इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स एवं टीचर्स को सफलता की एबीसीडी के बारे में बताया। वर्कशॉप में वर्ल्ड के सबसे अमीर बिज़नेसमैन बिल गेट्स, वारेन बुफे, कार्लोस स्लिम, ज़ारा के मालिक एमंसियो ओर्टेगा तथा ओरेकल के मालिक लैरी एलिसन की सफलता के बारे में जानकारी दी गई। संसार के सफल पुरुषों में अल्बर्ट आइन्स्टीन, माइकल जॉर्डन, सचिन तेंदुलकर, ब्रूस ली, आर रहमान तथा चार्ली चैपलिन की सफलता के बारे में भी बताया गया। कंवल ने कहा कि इन सब सफल लोगों ने या तो स्वयं को एस्सेट बनाया या समय समय पर समयानुसार नए नए एस्सेट तैयार किये जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, ज़ारा जैसी कम्पनियां शामिल हैं। प्रोफेशनल्स के लिए प्रोफेशनल, फाइनेंशियल, सोशल तथा हेल्थ आईक्यू को महत्वपूर्ण बताया। इन चार आईक्यू की महत्ता को समझाते हुए कंवल बिन्दुसार ने कहा की यह संसार प्रतिभाशाली व्यक्तियों से भरा पड़ा है।
सिर्फ अपनी इंटेलिजेंस को समझने तथा इसे सही तरीके से विकसित करने की जरूरत है। संसार के सफलतम लोगों ने अनुशासन में रह कर अपनी इंटेलिजेंस का विकास किया तथा एक ही विधा में पारंगत हुए। वर्कशॉप में कुमारी मायरा यादव ने छात्रों एवं छात्राओं को इंटरव्यू की तैयारी करने के टिप्स दिए।