पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीकेएम विश्वास स्कूल में बच्चों ने की मां सरस्वती की वंदना

बीकेएम विश्वास स्कूल में बच्चों ने की मां सरस्वती की वंदना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला| बीकेएमविश्वास स्कूल में शुक्रवार को बसंतोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने हंसवाहिनी, ज्ञानदायिनी हमको विमल मति दे गीत गाकर मां सरस्वती की वंदना की। प्रोजेक्टर पर चल रही सरस्वती मां की वीडियो के साथ बच्चों ने मंत्रोच्चारण किए। सभी बच्चों आज यैलो फूड लेकर स्कूल आए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि बसंत ऋतु अपनी प्राकृतिक छटा और मनोहर सौंदर्य के कारण प्रधान ऋतु बन जाती है। यह ऋतु मौसम के परिवर्तन की भी सूचक है। उन्होंने सरस्वती देवी को विद्या, ज्ञान, कला संगीत की देवी बताया। उन्होंने शिक्षात्मक कहानी के जरिये बच्चों को ईमानदार बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा हर जगह निवास करता है। हमें कोई भी कार्य ऐसा नहीं करना चाहिए, जिसे हमें किसी से छुपा कर करना पड़े।

खबरें और भी हैं...