डिजाइन अप्रूव होने से रेस्ट हाउस का काम हुआ ठप
संदीप कौशिक पंचकूला Sandeep.kaushik@dhrsl.com
अक्टूबर में जब हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर को जब पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की बिल्डिंग के शिलान्यास के लिए बुलाया गया था, तभी आदेश दिए गए थे कि इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। 21 महीने की टाइमलाइन भी दी गई लेकिन पीडब्ल्यूडी ने बिल्डिंग को बनाना तो दूर, इसका नक्शा भी साइट पर प्रोवाइड नहीं करवाया है। पिछले तीन महीनों से रेस्ट हाउस का काम ठप पड़ा है। ऐसा इसलिए क्योंकि, जिसका उद्घाटन के बाद एक हफ्ते के अंदर डिजाइन इंजीनियर विंग को मिल जाना चाहिए था, वह तीन महीने बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पाया। अब हालात ऐसे हैं, अभी तक यहां सिर्फ और सिर्फ साइट पर चार दिवारी ही हो पाई है।
इसके अलावा बिल्डिंग बनाने के लिए कोई भी काम नहीं हो पाया। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि जिस काम के लिए 21 महीने दिए गए, वह तीन महीने से बिना डिजाइन मिले ही कैसे काम पूरा कर पाएंगे। उद्घाटन के दौरान बताया गया कि यहां सेक्टर 1 में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनाया जाना है। जिसकी तर्ज पर ही उसके बाद गुड़गांव में भी पीडब्ल्यूडी रेस्ट बनाया जाएगा। जिसके लिए दोनों जगहों पर रेस्ट हाउस बनसाने के लिए एक ही जैसा नक्शा बनाया जानाा था। अभी तक आर्किटेक्ट विंग पंचकूला में बनने वाले रेस्ट हाउस का ही नक्शा तैयार नहीं कर पाया, तो गुड़गांव में बनने वाले रेस्ट हाउस को कैसे तैयार कर पाएगा।
पीडब्ल्यूडी अधिकारी की मानें तो उद्घाटन के हफ्ते बाद ही साइट पर नक्शा जाना चाहिए था। तीन महीने तक भी नक्शा नहीं मिल पाया। रेस्ट हाऊस का काम नवंबर-दिसंबर में शुरू होना था। नक्शा नहीं आने से जनवरी मिड से शुरू किया जाना था। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से 21 महीने की डेडलाइन दी गई। लेकिन आर्किटेक्ट विंग की देरी से 2017 में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस का काम खत्म कैसे किया जा सकेगा। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ डीके गोयल ने बताया कि रेस्ट हाउस का काम अभी कुछ दिनों से रूका हुआ है। लेकिन साईट की चार दिवारी कर दी गई है। अभी इसका नक्शा आना बाकि है। जैसे ही नक्शा बनकर तैयार हो जाएगा, उसके तुरंत बाद ही साइट पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
इसमें गवर्नर के लिए स्पेशल रूम की सुविधा होगी
तीनएकड़ में बनने वाले रेस्ट हाउस में सीएम गवर्नर के लिए सपेशल रूम की सुविधा होगी। इसके अलावा वीवीआईपी बड़े अधिकारियों के लिए भी रूम होंगे। इसके अलावा एक मीटिंग हाल, कांफ्रेंस रूम, डाइनिंग रूम कमेटी रूम जिम की सुविधा होगी। रेस्ट हाउस तैयार होने के बाद हरियाणा गवर्नमेंट द्वारा स्टेट लेवल मीटिंग या फिर कॉन्फ्रेंस का आयोजन यहां भी किया जाएगा। इसके अलावा पंचकूला में स्थित विभिन्न विभागों के मुख्यालय जिला कार्यालय के अधिकारियों को ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी।
26.42 करोड़ आएगी लागत
नक्शामिलने के बाद रेस्ट हाएस की चार मंजिला बिल्डिंग को तैयार किया जाएगा। इसमें 100 कमरें होंगे। 66 कमरे अधिकारियों के लिए जबकि 35 कमरे सरकारी कर्मियों के लिए बनाया जाएगा। रेस्ट हाउस में सभी वर्क के कर्मचािरयों के िलए कमरे बनाए जाएंगे और ऐसा पहली बार किसी रेस्ट हाउस में सुविधा दी जा रही है। रेस्ट हाउस 26.42 करोड़ की लागत बनेगी। इन कमरों में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी।