झूठे वादे कर भाजपा ने पब्लिक को दिया धोखा: प्रदीप चौधरी
भाजपासरकार सत्ता में आने से पहले लोगों को अच्छे दिन लाने के सपने तो दिखाती ही थी। सत्ता से पहले लोगों का विश्वास जीतने के लिए भापा ने लोगों से 154 वादे भी किए थे। लेकिन सत्ता के बाद भाजपा किए वादों को भूल गई। यह कहना है कि इनेलो के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी का। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने बिजली के अंधाधुंध बिलों में बढ़ोत्तरी कर दी है। इसके चलते राज्य की पब्लिक काफी परेशान है। पब्लिक के हित में इनेलो सरकार भी पिछले कई दिनों से धरने पर बैठी है। इनेलो का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को भी जारी रहा। इसमें भिवानी जिला के तोशाम हलके के कार्यकत्र्ताओं ने धरना दिया। हलका प्रधान रविन्द्र पटौदी, ओमप्रकाश, अनूप सिंह पंचकूला जिला प्रधान पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अशोक शेरवाल, कुलभुषण गोयल ने संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की बिजली बिलों की बढ़ोत्तरी पर तीखी आलोचना करते हुए बढ़ी बिजली की कीमतें वापिस ले की मांग उठाई। इनेलो प्रदेश प्रवक्ता अशोक शेरवाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेश में जंगलराज है। यह जंगलराज पहले तो 10 वर्षों तक कांग्रेस के राज में प्रदेश की जनता ने भुगता और वो ही जंगलराज भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी जारी है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के किसी भी कोने में भाजपा सरकार विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगा पाई है।
शक्ति भवन के सामने धरना देते इनेलो कार्यकर्ता पदाधिकारी।