पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम कार्ड चाेरी कर हॉस्पिटलकर्मी के अकाउंट से सैलरी निकाल ले गई महिला

एटीएम कार्ड चाेरी कर हॉस्पिटलकर्मी के अकाउंट से सैलरी निकाल ले गई महिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला|एटीएम कार्डका एटीएम पता करने के लिए पहले हॉस्पिटल में काम करने वाली महिला से दोस्ती की, फिर उसका कार्ड चोरी कर अकाउंट से सैलरी निकालकर फरार हो गई। इस काम में उसके एक साथी ने साथ दिया। हालांकि दोनों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सेक्टर-5 पुलिस थाने में आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दे दी गई है। पीड़ित महिला जनरल हॉस्पिटल मेंे गायनी वार्ड में फोर्थ क्लास कर्मी है और मौलीजागरां की रहने वाली रमा है। रमा ने पुलिस को दी कम्प्लेंट में बताया कि उसके साथ काम करने वाली मंजू ने पहले तो उसका एटीएम कार्ड का पिनकोड पता किया। उसके बाद जैसे ही अकाउंट में सैलरी आई तो वह उसका एटीएम पर्स से चोरी कर ले गई। इसके बाद उसने अपने युवक साथी के साथ मिलकर अकाउंट से करीब 7 हजार रुपए की राशि निकाल ली। पुलिस ने जांच की तो पाया कि सेक्टर-6 के एसबीआई के एटीएम से महिला रुपए निकाले हैं।

सेक्टर-5 पुलिस थाना इंचार्ज ललित कुमार ने बताया कि उनके पास एटीएम रुपए निकालने की कम्प्लेंट आई है। साथ में काम करने वाली महिलाओं से बात की जाएगी। एटीएम की वीडियो चेक करेंगे।

खबरें और भी हैं...