पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पढ़ाई के वक्त दिक्कत, कभी भी वॉट्सएप करें, टीचर आपको देंगे हर क्वेश्चन का जवाब

पढ़ाई के वक्त दिक्कत, कभी भी वॉट्सएप करें, टीचर आपको देंगे हर क्वेश्चन का जवाब

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीएससीएग्जाम 1 मार्च से शुरू हो रहे हैं। स्टूडेंट्स तो पढ़ाई पर जोर दे ही रहे हैं, स्कूलों ने भी स्टूडेंट्स का पूरा सहयाेग देने की कोशिश शुरू कर दी है। भवन विद्यालय सेक्टर-15 ने स्टूडेंट्स काे पढ़ाई में रही परेशानी दूर करने के लिए पांच वॉट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इसमें स्कूल के सभी टीचर्स और करीब 50 बच्चे शामिल हैं। पढ़ाई के दौरान रही दिक्कत को 24 घंटे हल किया जा रहा है। स्टूडेंट अादित्य का कहना है कि ग्रुप के माध्यम से दिन या रात में जवाब मिल रहा है। इससे हमें काफी राहत है।

स्कूल में 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम को लेकर टीचर्स और प्रिंसिपल ने 5 वॉट्सएप ग्रुप बनाए हैं। स्टूडेंट्स पढ़ते वक्त टीचर्स से अपने सवाल भी पूछ रहे हंै। इन ग्रुपों में केमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ, इंग्लिश और बायाेलॉज़ी के ग्रुप बनाए गए हैं। रोजाना 15 से 20 अलग-अलग सवाल पूछे जा रहे हंै। स्कूल की ओर से केमिस्ट्री के लिए टीचर मेघा भारद्वाज¸फिजिक्स के लिए उदय भानू मिश्रा, मैथ के लिए ज्योति शर्मा, बायाेलॉज़ी के लिए पूजा आैर इंग्लिश के लिए पूनम स्टूडेंट्स को सॉल्यूशंस बता रही हैं।

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शशि बनर्जी ने बताया कि स्कूल के टीचर्स से इस ग्रुप में बच्चें रात के समय तक भी अपने सवाल पूछ रहे हैं और ज्यादा रात होने पर बच्चे अगली सुबह स्कूल में अा जाते हैं।

स्टूडेंट का कहना है कि वॉट्स ग्रुप के माध्यम से स्टूडेंट्स को काफी राहत मिल रही है। ज्यादातर मैथ और केमिस्ट्री में दिक्कत अा रही है, लेकिन टीचर उसका सॉल्यूशलन बता रहे हैं।

खबरें और भी हैं...