पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘गांवों में कागजी जमीनी कार्रवाई होगी एक समान’

‘गांवों में कागजी-जमीनी कार्रवाई होगी एक समान’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके सभी 128 पंचायतों ेक 192 गांवों में हो रहे विकास कार्यों के कगजी जमीनी कार्रवाई में कोई फर्क नहीं होगा। सभी तरह की विकास कार्यों के खर्च से लेकर वर्क स्टेटस की पूरी डिटेल ऑनलाइन होगी। ताकि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा सके। यह बात वीरवार को सेक्टर 1 के डीसी ऑफिस में विलेज मॉनिटरिंग सिस्टम को लॉन्च करते हुए डीसी मंदीप सिंह बराड़ ने कही। लोगों की सहुलियत या सुविधा के लिए क्या-क्या काम सभी पंचायतों के गांवों में किए जा रहे हैं और उसपर कितने रुपए सरकार की ओर से खर्च जा रहे इसकी अब पूरी जानकारी लोग ऑनलाइन लोग देख सकेंगे। जल्द ही गांव के लोग गांव में होने वाले काम उसमें खर्चे गए रुपए की पूरी डिटेल देख सकेंगे। गांवों में चलने वाले सभी प्रोजेक्ट्स की रोजाना स्टेटस रिपोर्ट भी उसमें लोग देख सकेंगे। गांवों में विलेज इंटीग्रेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम की शुरूआत गांवों में होनें वालों कामों में पूरी तरह ट्रांसपैरेंसी के लिए किया गया है। इसके माध्यम से आम लोगों से लेकर सरकार तक को जिले के हरेक गांव में होने वाले विकास कार्य की पूरी जानकारी ले सकेंगे। इससे पहले वह डीसी रहते हुए कुरूक्षेत्र, यमुनानगर अंबाला में भी विलेज इंटीग्रेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम की शुरूआत की है। फरवरी के पहले हफ्ते में इसे लॉन्च किया जाएगा। लोग गूगल में विलेज इंटीग्रेटेड मॉिनटरिंग सिस्टम डालेंगे। वेबसाइट का होमपेज खुलेगा और उसमें गांव का नाम फीड कर लोग गांव में होने वाले सभी तरह के विकास कार्य की पूरी जानकारी ले सकेंगे।

खबरें और भी हैं...