मंदिर में माथा टेकने आया था परिवार, बच्चा लापता
पंचकूला. श्रीमाता मनसा देवी मंदिर में एक परिवार माथा टेकने के लिए पहुंचा था कि लौटते वक्त 6 साल के बच्चे का पता ही नहीं चला। बच्चा पिछले चार दिन से लापता है, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। अब परिवार ने एमडीसी सेक्टर 5 स्थित पुलिस थाने में बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी है। डेराबस्सी स्थित वीआईपी सोसायटीज में रहने वाले भुरे कुमार ने बताया कि 7 फरवरी को अपने परीवार के साथ श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने आए थे। जैसे ही वह पटियाला मंदिर से लौटने लगे तो उनका छे साल का बच्चा नन्हें उनके साथ नहीं था। जिसके बाद उन्होंने अपने लेवल पर उसे ढुंडने का भी प्रयास किया। लेकिन नहीं मिलने पर अब भूरे ने उसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज करवा दी है।