पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तो कांग्रेस से भी बुरा हाल हो जाएगा : सैनी

तो कांग्रेस से भी बुरा हाल हो जाएगा : सैनी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा में अलग-अलग सुर

कैप्टन यादव बोले

वाजपेयी की नीति पर चलेगी भाजपा : शर्मा

दबाव में नहीं आएगी भाजपा : वीरकुमार

ओबीसी में जाट को शामिल करना हितकर नहीं

जाट आरक्षण : हिसार में सांगवान गुट ने खाली किया रेलवे ट्रैक, रोहतक में हाईवे पर डट गईं कई खापें

भास्कर न्यूज | सांपला/रोहतक/हांसी/हिसार

सांगवानगुट द्वारा मय्यड़ में रेलवे ट्रैक खाली करने से राहत महसूस कर रही सरकार की परेशानी कुछ देर बाद ही खापों ने बढ़ा दी। रोहतक, सोनीपत और झज्जर के खाप प्रतिनिधियों की ओर से सांपला में स्वाभिमान रैली के बाद युवा जाट नेता सड़क पर उतर आए। उन्होंने दोपहर दो बजे सांपला बाईपास पर नेशनल हाईवे 10 जाम कर दिया और देर रात तक डटे हुए थे। जाम की शुरुआत युवाओं ने की थी बाद में दलाल, हुड्डा, दहिया, अहलावत और 84 खाप के प्रतिनिधि भी उनके साथ शामिल हो गए। सोमवार को रोहतक में प्रदेश के सरपंचों को शपथ दिलाने का कार्यक्रम है। इसी वजह से पूर्व सीएम हुड्डा के गढ़ में जाट नेताओं ने सरकार पर दबाव बनाने का यह समय चुना।

हालांकि डीसी और पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सीएम से मिलवाने की पेशकश रखी लेकिन जाट नेताओं ने मौके पर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ या किसी अन्य को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इससे पहले ओबीसी में आरक्षण हासिल करने के लिए सांपला में 12 खापों की छोटूराम संग्रहालय परिसर में स्वाभिमान रैली रखी गई। रैली के अध्यक्ष अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह ने मंच से कहा कि सरकार ने आरक्षण को लेकर 31 मार्च तक का समय मांगा है। वे इसका इंतजार करते हैं। अगर फैसला उनके हक में नहीं आया तो गांव-गांव कमेटी बनाई जाएगी। ऐसा सुनते ही युवा जाट नेता भड़क गए और स्टेज पर माइक पर बोलने लगे कि बिना लड़ाई हक नहीं मिलेगा। वे इतना लंबा इंतजार नहीं कर सकते। दलाल खाप 84 के प्रधान भूपसिंह दलाल संजय दलाल ने कहा कि भाजपा का जाट मंत्री मौके पर आश्वासन देगा तो ही वे जाम खोलेंगे।

दूसरी तरफ बहादुरगढ़ में एनएच-10 पर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के घेवरा चौक पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (मलिक गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक के नेतृत्व में करीब दो घंटे जाम लगाया गया। मलिक ने कहा कि मय्यड़ से 21 फरवरी को होने वाले देशव्यापी आंदोलन के लिए दिल्ली के जाट तैयार रहें। यह आंदोलन 24 फरवरी से उत्तरप्रदेश के बाद दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश उत्तराखंड अादि राज्यों में चलाया जाएगा।

एनएच-10 जाम

ऐतराज हुआ लेकिन ट्रैकखाली

कृषि मंत्री ओपी धनखड़ से शनिवार रात को मिले आश्वासन के बाद अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (सांगवान गुट) के आंदोलनकारियों ने रविवार को मय्यड़ ट्रैक खाली कर दिया। हालांकि इस दौरान कुछ आंदोलनकारियों ने समिति के प्रदेश अध्यक्ष हवा सिंह सांगवान का विरोध किया। रेलवे ने दोपहर बाद 1.42 बजे अपनी पहली ट्रेन हिसार-दिल्ली ट्रैक से गुजारी।

सिरसा | भाजपापूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आरक्षण नीति पर ही चलेगी। वाजपेयी ने दिल्ली, मध्यप्रदेश और राजस्थान में जाटों को आरक्षण दिया था। उसी स्टैंड पर भाजपा सरकार कायम है। पिछली कांग्रेस सरकार ने जाट आरक्षण के नाम पर गुमराह किया है।

रामबिलासशर्मा, शिक्षा मंत्री

रेवाड़ी | आरक्षणको लेकर भाजपा की नीति एकदम साफ है। भाजपा उन सभी समाज के आरक्षण के पक्ष में है, जो सामाजिक आर्थिक दृष्टि से पिछड़े कमजोर हैं। किसी दूसरे समाज के हकों में किसी भी तरह की कटौती नहीं होगी। भाजपा में किसी भी सूरत में दबाव की राजनीति नहीं होती।

-वीरकुमारयादव, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

गुड़गांव। पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव ने पत्रकारवार्ता में कहा कि वह जाट आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं, मगर रेल या सड़क रोककर आम लोगों को परेशान करना गलत है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि सरकार चाहे तो किसी की हिम्मत नहीं कि इस तरह रेल रोक लें। सरकार को पहले ही पर्याप्त फोर्स लगानी चाहिए थी। उन्होंने जाट नेता हवा सिंह सांगवान, भाजपा सांसद राजकुमार सैनी, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर आरक्षण के लिए लोगों को भड़काने और फूट डालने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कैप्टन ने अपने ऊपर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके पास अधिकतर संपत्ति बाप-दादा की है, जिसे उनकी आय में शामिल नहीं किया जा सकता। उनकी शिकायत की बात करके उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

कैथल | यदिसरकार दबाव में आकर जाटों को आरक्षण देती है तो भाजपा का कांग्रेस से भी बुरा हाल होगा। रेलवे ट्रैक सड़क जाम करने वाले नेताओं को शर्म आनी चाहिए। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों पर मुकदमे दर्ज करे। ताकि उन्हें सबक मिले। जोर दिखाकर सरकार को झुकाया नहीं जा सकता।

-राजकुमार सैनी,सांसद

बहादुरगढ़ | एनएच10 पर घेवरा मोड़ पर दोपहर में युवाओं ने हाईवे जाम कर दिया। बाद में कई खापों के प्रतिनिधि और बुजुर्ग भी उनके साथ गए। उनकी मांग थी कि जब तक कोई जाट मंत्री मौके पर आकर अाश्वासन नहीं देगा जाम नहीं खोलेंगे। रात 11 बजे हाईवे पर ही खाना पकाना शुरू हो गया।

खबरें और भी हैं...