जिप और पंचायत समिति के सदस्य आज लेंगे शपथ
रेवाड़ी | डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि जिला परिषद पंचायत समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 12 फरवरी को प्रात: 11 बजे करनाल के नूर महल होटल के नजदीक सेक्टर-32 में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीएम मनोहरलाल उपस्थित होंगे।
उन्होंने बताया कि जिला के नवनिर्वाचित सरपंचों का शपथ ग्रहण समारोह 15 फरवरी को प्रात: 11 बजे रोहतक के सीआर पॉलिटैक्निक मैदान में आयोजित होगा। इसमें भी सीएम नवनिर्वाचित सरपंचों को उनके पद की शपथ दिलवाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला के सभी नव निर्वाचित पंचों का शपथ ग्रहण समारोह 16 फरवरी को दोपहर 2 बजे गुड़गांव के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क ग्राउंड में आयोजित होगा। जिसमें हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा नवनिर्वाचित पंचों को उनके पद की शपथ दिलवाई जाएगी।
तीन बसों की व्यवस्था
करनालमें आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में ले जाने के लिए 3 बसों, नव निर्वाचित सरपंचों को 15 फरवरी को रोहतक में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में ले जाने के लिए रेवाड़ी बावल खंड के लिए दो-दो बसों तथा नाहड़, खोल जाटूसाना के लिए एक-एक बसों का प्रबंध किया गया है।