पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केक काटकर मनाया बेटियों का जन्मदिन, दिया स्वच्छता का संदेश

केक काटकर मनाया बेटियों का जन्मदिन, दिया स्वच्छता का संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके विभिन्न राजकीय स्कूलों में गुरुवार को ‘हमारी पंचायत-हमारी अतिथि’ कार्यक्रम के तहत फरवरी माह में जन्मी कन्याओं का जन्मोत्सव, हैंडवाश-डे, एमडीएम प्रदर्शनी, अभिभावक-अध्यापक मीटिंग स्वच्छता विषय पर कार्यक्रम करवाए गए। बेटियों का जन्मोत्सव पंचायत सदस्यों ने सामूहिक रूप से केक काटकर मनाया।

बच्चोंको किया स्वच्छता के लिए प्रेरित

हैंडवाश-डेकार्यक्रम के तहत जहां दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वहीं बच्चों को खाना खाने से पहले हाथ धोने के महत्व की भी जानकारी दी गई।

क्षेत्र के गांव खोल स्थित बीएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रामपाल चौहान, खालेटा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में सरपंच सतरुप, गोबिंदपुरी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पंच राजेंद्र जयपाल, माजरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरपंच देशराज, अहरोद के शहीद मेजर रघुनाथ प्रसाद राजकीय उच्च विद्यालय में सरपंच राजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं इस मौके पर प्राचार्य राजेंद्र सिंह चौहान खोल, मुख्याध्यापक रामेश्वर खालेटा, मुख्याध्यापिका कृष्णा देवी गोबिंदपुरी, स्कूल प्रभारी बलबीर सिंह माजरा मुख्याध्यापक नेमीचंद अहरोद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रेवाड़ी. राज.विद्यालय नांगल तेजू में बेटियों को सम्मानित करते स्टाफ पंचायत प्रतिनिधी। राज. विद्यालय कन्हौरी में जन्मदिन मनाते स्टाफ पंचायत प्रतिनिधी।

रेवाड़ी | कुंडकस्बा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को बेटियों का सामूहिक जन्मदिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के विभिन्न सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक गोयल ने पंचायत की तरफ से कुंड मंडी के स्कूल को गोद लेने की घोषणा भी की गई। गोयल ने कहा कि पंचायत द्वारा गांव के स्कूल में विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए हरसंभव प्रयास कराए जाएंगे। स्कूल की जो भी जरूरतें होंगी, उसे पूरा करने में पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान स्कूल में फरवरी माह में पैदा हुई 21 बेटियों का जन्मदिन भी मनाया गया। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित भी किया गया। स्कूल में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जिनमें कविता गान के साथ ही अन्य इवेंट शामिल रहे। स्कूल प्राचार्य राकेश शर्मा ने भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के विभिन्न टिप्स देते हुए अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया। मंच संचालन हरिओम ने किया। इस मौके पर मुख्याध्यापक इंद्र सिंह, प्रवक्ता सुनील कुमार, राजकुमार, रामस्वरूप, धर्मबीर, कजेंद्र सिंह, रीतू, रीनू, सुविधा, मीनाक्षी के अलावा पंचायत की ओर से प्रीतम लाल, संदीप भारद्वाज, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र गुप्ता, रवि गोयल, पवन कुमार, जयराम गुप्ता, बबलू गुप्ता, आनंद गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य सविता बलवंत पंच सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...