सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के कलात्मक विकास के लिए जरूरी
धारूहेड़ा | गांवखरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रेवाड़ी के सेक्टर-18 राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत यादव उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक एवं कलात्मक विकास के लिए अति आवश्यक है। संगीत की विधाएं व्यक्तित्व निखार के लिए भी जरूरी है। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में राजस्थानी नृत्य, हरियाणवी नृत्य, फौजी की आत्मकथा पर एक नाटक एवं गीत प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
रेवाड़ी. खरखड़ाके राजकीय कॉलेज में चल रहे उत्सव में स्टाफ छात्राएं।