पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत के सम्मान में कार्यक्रम बेटियों का मनाया जन्म दिन

पंचायत के सम्मान में कार्यक्रम बेटियों का मनाया जन्म दिन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी |गांव बोड़ियाकमालपुर स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को महाराणा प्रताप सदन की देखरेख में नवनिर्वाचित पंचायत के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य राजकुमार जलवा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उन छात्राओं का जन्मदिन कार्यक्रम के अंतर्गत मनाया गया, जिनका जन्म फरवरी माह में हुआ था। कार्यक्रम के दौरान मिड-डे मील का विशेष प्रीतिभोज आकर्षण का केंद्र रहा। सरपंच दलीप कुमार पंचों को साहित्य भेंट कर सम्मानित भी किया गया। प्राचार्य जलवा ने विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक माहौल के बारे में बताया। वरिष्ठ प्राध्यापक अनिल कुमार शास्त्री के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में मौलिक मुख्याध्यापक आचार्य सत्यपाल ने अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच कंवर सिंह यादव, डाॅ. बलवान, लक्ष्मीनारायण, रामानंद, महावीर, देशराज, सुमन, प्रिया, डाॅ. हरिप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।

रेवाड़ी. बेटियोंको सम्मानित करते पंचायत प्रतिनिधी।

खबरें और भी हैं...