- Hindi News
- National
- आधार लिंक कार्य की समीक्षा लाभार्थी करवाएं 20 तक आधार कार्ड का विवरण जमा
आधार लिंक कार्य की समीक्षा लाभार्थी करवाएं 20 तक आधार कार्ड का विवरण जमा
जिलासचिवालय सभागार में बीपीएल, एएवाई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लाभार्थियों के आधार लिंकेज योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उपायुक्त डॉ. गर्ग ने बैठक में निरीक्षकों उप निरीक्षकों को निर्देश दिए कि वे सभी लाभार्थी परिवारों के सदस्यों के आधार कार्ड प्राप्त कर उन्हें लिंक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला रेवाड़ी के सभी लाभार्थी परिवारों के सदस्यों जैसे पीले, गुलाबी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि जो परिवार खाद्य एवं पूर्ति विभाग से राशन प्राप्त कर रहे हैं, वे सभी अपने परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड का विवरण संबंधित डिपो धारक या निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति कार्यालय में 20 फरवरी तक अवश्य जमा करवाएं।
उन्होंने यह भी बताया कि जिन राशन लेने वाले सदस्यों ने अपने आधार कार्ड का विवरण विभाग के पास जमा नहीं करवाया तो भविष्य में उन्हें राशन लेने में कठिनाई हो सकती है। इसलिए जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड का विवरण खाद्य एवं पूर्ति विभाग कार्यालय या अपने गांव में राशन बांटने वाले डिपो धारक के पास जमा करवाएं। बैठक में जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक केके गोयल, सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, निरीक्षक उपनिरीक्षक सहित अन्य मौजूद रहे।