रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए खुला दरबार कल
रेवाड़ी | रेवाड़ीएवं महेंद्रगढ़ जिले के उपभोक्ताओं के लिए 11 फरवरी को खुला दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह खुला दरबार महाप्रबंधक दूरसंचार कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे आरंभ होगा। इसमें दूरभाष उपभोक्ताओं के टेलीफोन बिल में गलती, नए एवं स्थानांतरण कनेक्शन का लगाया जाना, टेलीफोन कनेक्शन सहित विभिन्न शिकायतों का निवारण किया जाएगा। सह महाप्रबंधक ने उपभोक्ताओं को इस खुले दरबार का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने का आह्वान किया है।