ग्रामीणों की आवाज बुलंद करेगा स्वराज केंद्र : डॉ. पूनम
चिल्हड़ | स्वराजअभियान की सदस्य डॉ. पूनम यादव ने कहा कि यदि संगठित होकर अपनी समस्याओं को उठाया जाए तो व्यवस्था में बैठे अधिकारी और हमारे चुने हुए प्रतिनिधि जन कल्यान की अनदेखी नहीं कर सकते हैं। डॉ. यादव गांव रामगढ़-भगवानपुर में शुरू हुए स्वराज केंद्र में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि स्वराज केंद्र स्वयं सहायता ग्रुप की भावना के अनुरूप कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के स्तर पर यह पहला स्वराज केंद्र है। छोटी-छोटी समस्याओं को ग्रामीण के स्वयं सहायता ग्रुप बना कर एक दूसरे की मदद की जाएगी, साथ ही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी स्वराज केंद्र में स्वयं सेवक शहर की यूनिट के स्वंयसेवक उपलब्ध रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान योगेंद्र यादव के स्वराज अभियान की रेवाड़ी यूनिट के सदस्य, ग्राम सरपंच सत्यप्रकाश, अभियान से जुड़ी राजबाला, कुसुम यादव, सेवानिवृत इंस्पेक्टर राम अवतार यादव, धर्मपाल, मनोज ने भी ग्रामीणों के संग विचार साझा किए।
चिल्हड़. रामगढ़भगवानपुर में स्वराज अभियान कार्यक्रम में मौजूद सदस्य।