पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच पर दूसरे के सर्टिफिकेट से चुनाव लड़ने की शिकायत डीसी को

सरपंच पर दूसरे के सर्टिफिकेट से चुनाव लड़ने की शिकायत डीसी को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरेकी सर्टिफिकेट से चुनाव लड़ने को लेकर गोकलगढ़ की नवनिर्वाचित सरपंच की शिकायत मंगलवार को प्रशासन तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने सचिवालय पहुंच डीसी के साथ ही एसपी के नाम भी शिकायत सौंपी। ग्रामीणों ने शिकायत की कि सरपंच ने नामांकन पत्र दाखिल करते समय खुद की नाम राशि किसी दूसरी महिला की सर्टिफिकेट लगाई है। शिकायतकर्ता दलीप सिंह, भगतसिंह, जयलाल, सूबेसिंह, रमेश कुमार शमशेर सहित अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि नवनिर्वाचित सरपंच गुडगांव जिला के गांव पदम का बास की बेटी हैं तथा गोकलगढ़ में उनकी शादी हुई है। जबकि नामांकन पत्र के साथ उन्होंने गुड़गांव के ही भांगरोला गांव की रहने वाली अपनी नाम राशि महिला की सर्टिफिकेट लगाई। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कराने तथा नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

रेवाड़ी. गलतसर्टिफिकेट से चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सीएम विंडो पर शिकायत लगाई।

खबरें और भी हैं...