निजामपुर - रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन से दिन दहाड़े 700 मीटर तार चोरी
रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन के चल रहे विद्युतिकरण के कार्य के दौरान 8 फरवरी को दिन दहाड़े चोर जौरासी रेलवे स्टेशन से निजामपुर रेलवे स्टेशन के बीच 24 पोल पर खिंची गई करीब 700 मीटर कनेक्टिंग सेफ्टी वायर उतार ले गए। सूचना मिलने पर जयपुर से आई जीआरपी ने डाग स्कवायर्ड ने घटना स्थल का मौका-मुआयना किया। जीआरपी ने विद्युतिकरण के कार्य ठेका लेने वाली ईएमसी कंपनी के इंजीनियर के बयान पर चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।