पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाटों का सांगवान खेमा रेलवे ट्रैक पर

जाटों का सांगवान खेमा रेलवे ट्रैक पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाटोंका सांगवान खेमा फिर पटरी पर गया है। आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को करीब 300 लोग मय्यड़ में रेल ट्रैक पर बैठ गए। शाम करीब साढ़े तीन बजे के बाद से हिसार-दिल्ली और हिसार-रेवाड़ी रेलमार्ग ठप हो गया है। पैसेंजर, एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व कमाडेंट हवा सिंह सांगवान ने कहा, ‘मुख्यमंत्री मनोहर लाल भरोसा दिलाएं- अगर यूपी समेत अाठ राज्यों के जाटों को केंद्र में आरक्षण मिलेगा तो हरियाणा के जाटों को भी मिलेगा। आश्वासन लिखित में भी नहीं चाहिए। बस, सरकार के चारों जाट मंत्रियों या फिर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला में से कोई खुद आकर या फिर उन्हें बुलाकर मौखिक तौर पर ही भरोसा दे दें, हम उठकर घर चले जाएंगे।’ हालांकि देर रात हिसार िसटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ प्रदर्शनकारियों से बात करने पहुंचे, लेकिन सांगवान ने कहा कि सरकार का कोई प्रतिनिधि आए तभी बात करेंगे। वहीं मय्यड़ से करीब चार किलोमीटर हिसार-दिल्ली हाईवे के पास एक पेट्रोल पंप पर पुलिस फोर्स तैनात है। शेष| पेज 9 पर





हिसार-भिवानीरेलवे मार्ग पर मय्यड़ रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर ट्रैक पर डेरा डालने से पहले जाटों ने भगाना गांव के खेतों में रैली की। इसमें केंद्र राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। मुर्दाबाद के नारे लगाए।

रैली के बैनर पर बिश्नाई, त्यागी, रोड, जट्‌ट सिख मुला जाट जातियों को भी आरक्षण की पैरवी की गई है। बिश्नोई समाज के केडी बिश्नोई जाटों का समर्थन करने भी पहुंचे। आसपास के गांवों के जाटों ने प्रदर्शनकारियों के खानपान की व्यवस्था कर दी है। ट्रैक के पास दरियां बिछा दी गई हैं। रात के लिए रजाइयां चुकी हैं। धरनास्थल पर लाइट के लिए जनरेटर भी लगा गया है।

केंद्र और राज्य में आरक्षण की मांग कर रहे जाटों ने 19 फरवरी, 2012 को मय्यड़ के पास रामायण रेलवे ट्रैक पर डेरा जमाया था। उस आंदोलन के एक साल बाद जाटों को पहले राज्य में फिर केंद्र में आरक्षण मिल गया था, लेकिन मार्च, 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था।

9 फरवरी को चंडीगढ़ में जाट संघर्ष समिति, समस्त जाट समाज और संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति समेत कई जाट संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिला था। इसके बाद जाटों के एक धड़े ने मार्च तक आंदोलन टालने का ऐलान कर दिया। सरकार ने चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में 4 सदस्यीय कमेटी गठित करने की घोषणा की है। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक हवासिंह सांगवान बैठक में नहीं शामिल हुए थे। इस धड़े ने 12 फरवरी को मय्यड़ में रैली करने का ऐलान किया था।

रेवाड़ी-फाजिल्का रेवाड़ी-गंगानगर पैसेंजर हिसार से भिवानी रूट के लिए रद्द की गई हैं। हिसार से जाने वाली गोरखधाम एक्स. जाखल-जींद होते हुए दिल्ली गई। िदल्ली से हिसार आने वाली किसान एक्स. भिवानी तक ही पहुंची। हिसार से जयपुर तक चलने वाली ट्रेन फिलहाल भिवानी से ही चलेगी। रेवाड़ी-हिसार रूट वाली ट्रेन भी भिवानी तक ही चलेगी।

हवासिंह बोले- भाजपा सरकार मौखिक भरोसा भी दे तो घर चले जाएंगे

खबरें और भी हैं...