रीजनल सेंटर में आज समारोह, सहकारिता मंत्री होंगे शरीक
रेवाड़ी | गांवलूला अहीर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर में 14 फरवरी को वार्षिक एथलीट मीट के पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. आशा कादियान ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के सहकारिता एवं कृषि राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव शिरकत करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला प्रमुख सुरेश देवी उपस्थित होंगी। कार्यक्रम में योगा-शो के साथ ही ग्रुप डांस का आयोजन भी होगा।