पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिसकर्मी के घर में चोरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी |दो अलग-अलग मामलों में चोरों ने घर में सेंध लगाकर नकदी जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों ही मामलों में चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला अंबेडकर नगर कुतुबपुर स्थित एक पुलिसकर्मी के घर में चोरों ने सेंध लगा दी तथा नकदी जेवरात चोरी कर ले गए। कमला देवी अंबेडकर नगर मोहल्ले में रहती हैं तथा उनका बेटा गुजरात पुलिस में कार्यरत है। बीती रात कमला देवी शादी समारोह में गई थीं। अगले दिन जब वापस लौटी तो मकान का ताला टूटा था और कमरों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में रखी करीब सात हजार रुपए की नकदी के साथ जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। इधर, मोहल्ला देव नगर में भी एक मकान में सेंध लगाकर चाेर नकदी जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। राजस्थान के जिला झुंझनू के गांव ककरिया निवासी विनोद कुमार शहर के मोहल्ला देवनगर में परिवार सहित रह रहे है। गुरुवार को परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। शुक्रवार को जब वे वापस लौटे तो दरवाजों के ताले टूटे हुए थे तथा सामान बिखरा हुआ था। करीब 15 हजार रुपए की नकदी सोने के जेवरात गायब थे।

खबरें और भी हैं...