पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डांट लगाई तो घर से भागे 3 बच्चे अलवर से पहुंचे रेवाड़ी जंक्शन

डांट लगाई तो घर से भागे 3 बच्चे अलवर से पहुंचे रेवाड़ी जंक्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी| पढ़ाईके लिए बच्चों को डांट लगाई तो स्कूल जाने के लिए घर से निकले तीन बच्चे अलवर से ट्रेन में बैठकर रेवाड़ी जंक्शन पहुंच गए। यहां जीआरपी की ओर से की जा रही चेकिंग के दौरान तीनों बच्चे उन्हें स्टेशन पर घूमते हुए मिल गए। पूछताछ के बाद तीनों बच्चों को समझाकर उनके परिजनाें को सौंप दिया। बता दें कि एक दिन पहले भी क्लास में शैतानी कर रहे बच्चे की शिकायत करने पर पालम का एक किशोर रेवाड़ी भाग आया था।

जीआरपी के प्रभारी नरेंद्र सिंह, एसआई ओमप्रकाश धर्मबीर स्टेशन पर रेल वार्डन मुकेश और रमेश वशिष्ठ के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 12 वर्ष की आयु के तीन बच्चे घूमते हुए मिले। बच्चों से पूछताछ की गई तो पहले तो बच्चों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया, लेकिन बाद में उनके पास से मिले मोबाइल से प्रभारी ने उनके घर संपर्क साधा तो वे अलवर के निवासी निकले। मोबाइल पर बातचीत के दौरान पता चला कि तीनों बच्चे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे।

वेलफेयर कमेटी ने की बच्चों से पूछताछ

जीआरपीप्रभारी ने बच्चों के बारे में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य राकेश भार्गव को भी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे सदस्य राकेश भार्गव, नलिनी यादव रजनी भार्गव ने बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की। जिसमें निष्कर्ष निकला की बच्चे पढ़ने से जी चुराते थे और अभिभावकों की डांट के डर से घर से भाग आए थे। बाद में पहुंचे बच्चों को उनके अभिभावकों को सौंप दिया। अभिभावकों को भी अपने बच्चों को प्यार से समझाने के लिए कहा। वहीं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी अलवर से भी समय-समय पर काउंसलिंग लेने की सलाह दी।

रेवाड़ी. बच्चोंको परिजनों को सौंपते पुलिस बाल कल्याण समिति के सदस्य।

खबरें और भी हैं...