मांगें नहीं मानी तो करेंगे विधानसभा का घेराव
रेवाड़ी| हरियाणाकर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने कहा कि अगर सरकार की ओर से जल्द ही उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो महासंघ द्वारा बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा। वे यहां शनिवार को मॉडल टाउन स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए गए थे, उन पर अभी तक कोई अमल नहीं हो पाया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री ने जल्दी ही उनकी मांगों पर अमल करने का आश्वासन दिया था, लेकिन उस दिशा में भी कोई कदम नहीं बढ़ाया गया है। इस दौरान उनके साथ प्रांतीय महासचिव वीरेंद्र सिंह धनखड़, मनोज सैनी, बबलेश सैनी, सकन्न चांदना, उमेश कटारिया, नरेश यादव जितेंद्र मुख्य रूप से मौजूद रहे।
ये हैं मुख्य मांगें
प्रदेशाध्यक्षने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पंजाब के समान वेतनमान, रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती करने सहित अन्य विभिन्न शामिल हैं। कर्मचारी नेताओं ने आराेप लगाया कि एक तरफ जहां राज्य का मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्री से ज्यादा वेतन ले रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ राज्य के कर्मचारी को पंजाब के कर्मचारी से प्रतिमाह काफी कम वेतन मिल रहा है। कर्मचारी नेताओं ने रोष जताते हुए सातवें वेतन आयोग से पूर्व पंजाब के समान वेतनमान की अधिसूचना जारी करने की मांग की है।
रेवाड़ी. पत्रकारवार्ताकरते हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय प्रधान कंवर सिंह महासचिव वीरेंद्र धनखड़।