स्टेशन बुकिंग कार्यालय के निकट मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त नहीं
रेलवे स्टेशन पर बुकिंग कार्यालय के निकट से राजकीय रेलवे पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है तथा पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया है।
शुक्रवार देर शाम जीआरपी को सूचना मिली कि बुकिंग कार्यालय के निकट एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो वह मृत था। जांच अधिकारी एएसआई बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है तथा शरीर पर नीला रंग का लोवर, पीली जर्सी, स्लेटी लाइनदार क्रीम रंग की शर्ट पहनी हुई है।
मृतक से ऐसा कोई भी साक्ष्य नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उन्होंने कहा कि अधेड़ की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएगा।